Today Live News and Updates 25th December 2025: कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शाह
Today Live News and Updates 25th December 2025: कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शाह
today live and breaking news updates/ image source: IBC24
Today Live News and Breaking Updates 25th December 2025: ग्वालियर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश दौरे पर है। इस दौरान वे आज रीवा के कृषक सम्मेलन में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधिन में मंत्री शाह ने भाषण की शुरुआत विंध्य के लोगो को राम राम से की। इसके बाद वे बोले आज हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेई की जयंती है मैं उन्हें नमन करता हूं। मुझे पता है चला कि जब वह प्रधानमंत्री थे तब रीवा के रहने वाले वजय कुमार बहादुर सिंह उनके वहां के चालक हुआ करते थे और वह कौन से बघेली में बात करत थे। अटल जी का रीवा से विशेष लगाव रहा है।
अभ्युदय MP ग्रोथ समिट : गृहमंत्री अमित शाह LIVE #AbhyudayMPSummit #Gwalior #AmitShah@DrMohanYadav51 @BJP4MP @AmitShah @CMMadhyaPradesh
— IBC24 News (@IBC24News) December 25, 2025
Today Live News and Breaking Updates 25th December 2025: ग्वालियर: आज गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज प्रदेश को मिलने वाली कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित आधा दर्जन से अधिक मंत्री मौजूद हैं। अमित शाह फिलहाल प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। इसके बाद वे अभ्युदय MP ग्रोथ समिट का शुभारंभ करेंगे और करीब 2 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही व्यापार मेला का भी उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के इन्वेस्टर्स, व्यापारी और करीब 50 हजार लोग शामिल हो रहे हैं।
अभ्युदय MP ग्रोथ समिट कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्वालियर को अमित शाह देंगे कई सौगातें#AbhyudayMPSummit #Gwalior #AmitShah #MPPolitics @BJP4India @AmitShah @CMMadhyaPradesh https://t.co/2LHZZWFBrv
— IBC24 News (@IBC24News) December 25, 2025

Facebook


