Israel Iran Nuclear Threat News: दुनिया से खत्म होगा न्यूक्लियर खतरा… इजराइल PM नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, कहा- ईरान ने इतने देशों पर हमला किया

Israel Iran Nuclear Threat News: दुनिया से खत्म होगा न्यूक्लियर खतरा... इजराइल PM नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, कहा- ईरान ने इतने देशों पर हमला किया

Israel Iran Nuclear Threat News: दुनिया से खत्म होगा न्यूक्लियर खतरा… इजराइल PM नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, कहा- ईरान ने इतने देशों पर हमला किया

Israel Iran Nuclear Threat News/Image Source: ANI

Modified Date: March 8, 2026 / 07:04 am IST
Published Date: March 8, 2026 7:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा
  • हमारी सफलता दुनिया से न्यूक्लियर खतरा खत्म होगा
  • इजराइल और ईरान के बीच शांति भी आएगी

Israel Iran Nuclear Threat News:  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नीतियां पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर रही हैं और इससे निपटना आवश्यक है।

ईरान पर फिर गरजे इजराइल PM नेतन्याहू (Netanyahu warning to Lebanon Hezbollah)

Israel Iran Nuclear Threat News:  नेतन्याहू ने कहा कि अगर इजराइल इस खतरे को खत्म करने में सफल होता है तो न सिर्फ दुनिया को परमाणु खतरे से राहत मिलेगी, बल्कि इजराइल और ईरान के बीच शांति की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र में शांति का दायरा भी मजबूत होगा। इजराइली जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान में अयातुल्ला का शासन पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। उनके अनुसार हाल के समय में ईरान ने अपने आसपास के लगभग 12 देशों को निशाना बनाया है। नेतन्याहू ने कहा कि ऐसे देशों की सुरक्षा के लिए इजराइल उनके साथ खड़ा है।

खत्म होगा परमाणु खतरा-PM नेतन्याहू (Israel Iran War latest update)

Israel Iran Nuclear Threat News:  इस दौरान नेतन्याहू ने लेबनान को भी चेतावनी दी और कहा कि 2024 के युद्धविराम समझौते को लागू करना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लेबनान को हेज़बोल्लाह को निरस्त्र करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हिजबुल्लाह की गतिविधियों के कारण लेबनान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल अपने नागरिकों और सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने लेबनान के कई इलाकों, जिनमें राजधानी भी शामिल है, पर सैन्य कार्रवाई जारी रखी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।