पेशाब करने की घटना मानवता पर है कलंक : सिंधिया

Ads

पेशाब करने की घटना मानवता पर है कलंक : सिंधिया

  •  
  • Publish Date - July 6, 2023 / 07:28 PM IST,
    Updated On - July 6, 2023 / 07:28 PM IST

ग्वालियर, छह जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना मानवता पर कलंक है और इस तरह के कृत्य के लिए जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक दशमत रावत पर पेशाब करते देखा गया। शुक्ला को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है।

सिंधिया ने ग्वालियर में संवाददाताओं से कहा, ‘देश के किसी भी कोने में इस प्रकार की घटना पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषी व्यक्ति को दंड मिलना चाहिए, भले ही वह किसी भी दल से जुड़ा हो। यह घटना मानव जाति पर कलंक है।’’

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उस दिन भोपाल में था और मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) ने तुरंत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और रासुका लगाया गया है। मैं इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा करूं वह कम होगी।’

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन