Prayagraj Crime News: घर से आ रही थी अजीब बदबू, अंदर का नजारा देख फटी रह गई लोगों की आंखें, मामला जान पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Prayagraj Crime News: घर से आ रही थी अजीब बदबू, अंदर का नजारा देख फटी रह गई लोगों की आंखें, मामला जान पुलिस के भी उड़े होश

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 07:35 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 07:36 AM IST

Prayagraj Crime News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • उथ मलाका के मकान में मिले चार लोगों की लाश
  • शवों पर चोट के निशान
  • सीटीवी फुटेज और परिजनों की भूमिका की जांच

प्रयागराज: Prayagraj Crime News प्रयागराज के कोतवाली थानाक्षेत्र के साउथ मलाका में मंगलवार को एक मकान में चार व्यक्ति मृत पाए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली और जब पुलिस मौके पर पहुंची एवं उसने मकान का दरवाजा खोला तो वहां चार शव पाए गए जो संभवतः दो दिन पुराने हैं। उन्होंने बताया कि तीन शवों की शिनाख्त वीरेंद्र वैश्य (70), उनकी पत्नी अनिता (65) और बेटी मीनाक्षी (45) के रूप में की गई है।

Uttar Pradesh Crime News उन्होंने कहा कि चौथे शव की शिनाख्त अभी हो नहीं सकी है। शांडिल्य ने बताया कि इन लोगों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लगती है। (Prayagraj Murder Case) उन्होंने कहा कि वीरेंद्र वैश्य के दो लड़के- अश्वनी और अभिषेक तथा एक लड़की मीनाक्षी थी। पुलिस का कहना है कि चौथा शव अभिषेक का हो सकता है लेकिन अभी उस शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शांडिल्य ने बताया कि वीरेंद्र का दूसरा लड़का अश्वनी किसी मामले में कौशांबी में जेल जा चुका है, जबकि बहू भी ठगी के मामले में जेल जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि ये जेल में हैं या बाहर हैं, यदि बाहर हैं तो हो सकता है कि इन्होंने ही घटना को अंजाम दिया हो। उन्होंने बताया कि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

मृतकों की पहचान किनके रूप में हुई?

वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनिता और बेटी मीनाक्षी।

चौथे शव की पहचान हुई या नहीं?

अभी तक नहीं, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह अभिषेक वैश्य का हो सकता है।

घटना की सूचना पुलिस को कैसे मिली?

मकान से दुर्गंध आने की शिकायत पर।