Newlywed Suicide Harda : ट्विशा जैसा ही पैटर्न, वही आरोप! शादी के 47 दिन बाद बेटी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने शव देखते ही मचाया हंगामा

Ads

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की शादी 7 अप्रैल को हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 03:08 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 03:12 PM IST

Newlywed Suicide Harda / AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • हरदा में नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिला
  • परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया
  • टिमरनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

हरदा: Newlywed Suicide Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नवविवाहिता का घर में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या करने का सीधा और गंभीर आरोप लगाया है।

7 अप्रैल को हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार युवती की शादी अभी हाल ही में बीते 7 अप्रैल को हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा दहेज के लिए युवती को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद अब उसकी मौत हो गई है। इस पूरे मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों के साथ झूमझाटकी करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट कर है। इस घटना की सूचना मिलते ही टिमरनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

Newlywed Suicide Harda जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल टिमरनी थाना पुलिस मर्ग कायम कर इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :