Twisha Sharma Antim Sanskar : 13 दिन बाद आज शाम 5 बजे उठेगी त्विषा की अर्थी! भदभदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार, ससुराल वालों को दो टूक, बोले- ‘कोई न्योता…’

Twisha Sharma Antim Sanskar : 13 दिन बाद आज शाम 5 बजे उठेगी त्विषा की अर्थी! भदभदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार, ससुराल वालों को दो टूक, बोले- ‘कोई न्योता…’
Modified Date: May 24, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: May 24, 2026 1:06 pm IST

भोपाल : Twisha Sharma Antim Sanskar मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा मामले में आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहाँ मौत के लंबे 13 दिनों के बाद आखिरकार त्विषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजधानी भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में त्विषा को अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।अंतिम संस्कार से पहले त्विषा की बॉडी को उनके भाई ने मर्चुरी पहुंचकर आइडेंटिफाई किया। इस दौरान जब त्विषा के अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष के शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो भाई कहा कि यह कोई न्योता देने का अवसर नहीं है, जिसे आना हो वो आए।

 Twisha Sharma Re Postmortem News  आज 11 बजे हुआ Re-postmortem

नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय त्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल कटारा हिल्स में मृत मिली थीं। त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। आज मृतिका ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। AIIMS दिल्ली के 5 सदस्यीय पैनल ने आज सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की थी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया था ।

Twisha Sharma Supreme Court suo motu सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लिया स्वत: संज्ञान

आपको बता दें की कल भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की कथित मौत के मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है । (Twisha Sharma Supreme Court suo motu) कोर्ट ने इस मामले को “युवती की संदिग्ध मौत और जांच में कथित पक्षपात” से जुड़ा मामला बताते हुए सुनवाई के लिए दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच करेगी।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.