Harda Pataka Factory Blast
Harda Pataka Factory Blast: भोपाल। आज सुबह हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने शहर में भयानक तबाही फैलाई है। जहां एक तरफ बीजेपी ने इस मामले को लेकर जांच कमेटी गठित की है तो अब कांग्रेस ने भी हरदा हादसे को लेकर कमेटी गठित की है। इस कमेटी की अध्यक्षता हरदा विधायक रामकिशोर दोगने करेंगे। जांच समिति को तीन दिवस में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने जांच कमेटी गठित की है।
Harda Pataka Factory Blast: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हरदा हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया हैं। टीम की कमान अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को सौंपी गई हैं। इस टीम में एक अन्य अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, संजय दुबे, नीरज मंडलोई और अरविंद कुमार सहित आलोर रंजन को शामिल किया गया हैं।
Harda Pataka Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में सामने भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुआवजे का एलान किया हैं। उन्होंने मृतकों क परिजनों को 4 – 4 लाख रुपये दिए जाने जबकि घायलों को निःशुल्क इलाज मुहैय्या कराये जाने की बात कही हैं। सीएम डॉ यादव ने पूरे हादसे के जाँच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने पूरे हादसे पर दुःख जताते हुए कहा हैं कि बचाव और राहत कार्य में प्रशासन जुटा हुआ हैं। रेस्क्यू के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- Harda Pataka Factory Blast News: फैक्ट्री के आसपास के घरों में भी मिला बारूद! 100 से ज्यादा घरों को कराया खाली