Hatta Minor Girl Delivery Case: बिना शादी के ही मां बनी लड़की, हुआ खुलासा तो परिवार वालों के भी उड़े होश, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग
Hatta Minor Girl Delivery Case: हटा: मध्यप्रदेश के हटा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अविवाहित नाबालिग बच्ची मां बन गई।
hatta news/ image source: ibc24
- नाबालिग बच्ची बनी मां
- सिविल अस्पताल में प्रसव
- मां-बेटी दोनों स्वस्थ
Hatta Minor Girl Delivery Case: हटा: मध्यप्रदेश के हटा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अविवाहित नाबालिग बच्ची मां बन गई। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि हटा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 से 17 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
Hatta Minor Girl Delivery: तत्काल इलाज शुरू
अस्पताल सूत्रों के अनुसार नाबालिग की हालत को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया गया और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद नवजात बच्ची और नाबालिग मां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हटा थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।
Hatta News: परिजनों को नहीं कोई जानकारी
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि नाबालिग गर्भवती है। पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार को कुछ भी पता नहीं चला और बच्ची ने भी कभी किसी को कुछ नहीं बताया। अचानक पेट दर्द होने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां प्रसव होने के बाद पूरा परिवार सन्न रह गया।
घटना सामने आने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि नाबालिग गर्भवती कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। कानून के अनुसार नाबालिग के साथ संबंध बनाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, ऐसे में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस पीड़िता के बयान और परिवार से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Nishant Kumar Meet Akshara Singh: निशांत कुमार से मिलने आवास पहुंची ये भोजपुरी एक्ट्रेस, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा, आप भी जानें यहां
- Jabalpur Maid Murder News: घर पर अकेली मेड के साथ युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, सफल नहीं होने पर उठाया खौफनाक कदम, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
- Sanjeev Arora Arrested News: ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार हुए इस राज्य के मंत्री.. 100 करोड़ रुपये के मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप, शुरू हुई सियासत

Facebook


