Holi Special Trains: होली पर घर जाना हुआ आसान! आज से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेंनें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर, देखें सूची व टाइमिंग

Ads

Holi Special Trains: होली पर घर जाना हुआ आसान! आज से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेंनें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर, देखें सूची व टाइमिंग

Holi Special Trains | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • होली के मद्देनज़र 28 फरवरी से 5 मार्च तक स्पेशल ट्रेनें संचालित
  • रीवा, रानी कमलापति, भोपाल और दानापुर रूट पर अतिरिक्त सुविधा
  • लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

भोपाल: Holi Special Trains होली का त्यौहार नजदीक है और ऐसे में उत्तर भारत, मुंबई, राजस्थान, गुजरात, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। होली के आसपास के दिनों की लंबी दूरी की ट्रेनें अभी से फुल हो गई है और रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भोपाल से गुजरात तक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

आज से 5 मार्च तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains रेलवे के अनुसार 28 फरवरी से 5 मार्च के बीच यह ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में चलेगी। गाड़ी संख्या 02191/02192 रीवा–रानी कमलापति स्पेशल रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

वहीं 02186 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल रानी कमलापति स्टेशन से रात 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा 01704 भोपाल–दानापुर स्पेशल सुबह 10:30 बजे भोपाल से चलकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

देखें गाड़ियों की टाइमिंग और लिस्ट

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम / रूट प्रस्थान स्टेशन प्रस्थान समय आगमन स्टेशन आगमन समय
02191 रीवा–रानी कमलापति स्पेशल रीवा दोपहर 12:30 बजे रानी कमलापति रात 9:15 बजे
02192 रानी कमलापति–रीवा स्पेशल रानी कमलापति रात 10:15 बजे रीवा सुबह 7:30 बजे
02186 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल रानी कमलापति रात 7:30 बजे दानापुर
01704 भोपाल–दानापुर स्पेशल भोपाल सुबह 10:30 बजे दानापुर अगले दिन सुबह 8:45 बजे

इन्हें भी पढ़े:-

होली स्पेशल ट्रेनें कब से कब तक चलेंगी?

ये ट्रेनें 28 फरवरी से 5 मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों में संचालित होंगी।

होली स्पेशल ट्रेनों की टिकट कैसे बुक करें?

यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं।

क्या इन ट्रेनों में रिजर्वेशन अनिवार्य है?

हां, ये स्पेशल ट्रेनें रिजर्वेशन आधारित हैं, इसलिए अग्रिम बुकिंग जरूरी है।