Raja Raghuvanshi Murder Case: ‘सोनम अगर इंदौर आई तो सबसे पहला थप्पड़ मैं उसे मारूंगा’, तेरहवी के दिन छलका राजा रघुवंशी के पिता का दर्द
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के पिता ने बेटे की तेरहवी के दिन बयान देते हुए कहा कि, सोनम ने मेरे दादा बनने के सपने को तोड़ दिया।

Raja Raghuvanshi Murder Case/Image Credit: IBC24 X Handle
- आज राजा रघुवंशी की तेरहवी है।
- बेटे की तेरहवी पर राजा के पिता का दर्द छलका है।
- राजा के पिता ने सोनम के लिए मौत की सजा की मांग की है।
इंदौर: Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी के मर्डर केस ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। आज राजा रघुवंशी की तेरहवी है। बेटे की तेरहवी पर राजा के पिता का दर्द छलका है। राजा के पिता ने बेटे की तेरहवी के दिन बयान देते हुए कहा कि, सोनम ने मेरे दादा बनने के सपने को तोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि, मैं राजा के बेटे, अपने पोते को अपनी गोदी में खिलाना चाहता था। मैं रात भर सो नहीं पाता, मुझे राजा की आवाज सुनाई देती है पापा मैं घर आ गया। इतना ही नहीं राजा के पिता ने अपने बयान में आगे कहा कि, सोनम अगर इंदौर आई तो मैं उसे सबसे पहला थप्पड़ मारूंगा।
राजा के पिता ने सोनम के लिए मौत की सजा की मांग की है। राजा के पिता ने कहा कि, सोनम को कालापानी जैसी सजा मिलनी चाहिए। हमने सोनम की एक-एक निशानी मिटा दी है। हत्यारिन बहू की कोई निशानी अब हमारे घर में नहीं है।
सभी का नार्को टेस्ट होना चाहिए: गोविंद
Raja Raghuvanshi Murder Case: वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सोनम के भाई गोविन्द का भी बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद ने कहा कि, इसमें नार्को टेस्ट होना चाहिए, पुलिस वैसे पूछताछ कर रही है लेकिन प्लानिंग को लेकर के नार्को टेस्ट होना चाहिए। गोविंद ने आगे कहा कि, शिलांग पुलिस ने मुझे बुलाया है, मैं कुछ दिनों में जाऊंगा। यदि राज और सोनम के बारे में हमें कुछ पता होता तो हम फैमिली में बैठ कर बात करते। जाति को लेकर के हर जगह इशू रहता है लेकिन लव मैरिज करना कोई गुनाह नहीं है, हमें अगर पता होता तो हम जरूर इस पर सोचते। हमने सोनम के खातों की जांच की है, उसमें जैसा पैसा होना चाहिए वही हमें मिला है।
सोनम के भाई गोविंद ने आगे कहा कि, सोनम ने राजा से शादी के लिए बड़ी आसानी से हां कर दी। मैं खुद शादी के बाद सोनम का पासपोर्ट बनवाने वाला था। हमने दोनों की मीटिंग भी कराई थी। राज के परिवार से अभी तक मेरी कोई मुलाकात नहीं हुई है। समय अनुसार पासपोर्ट नहीं बना तो मैंने उन्हें बाहर भेजने का प्लान नहीं बनाया।
यह भी पढ़ें: Spicejet Share: तीन गुना मुनाफा! फिर भी स्पाइसजेट का शेयर धड़ाम से गिरा, क्या है वजह?
शिलांग में हुआ था राजा का मर्डर
आपको बता दें कि, इंदौर के राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय गके शिलांग घूमने गए थे और वहां से ये कपल गायब हो गया था। इसके बाद शिलांग की घाटी में राजा की लाश मिली थी और सोनम लापता थी। लापता सोनम 17 दिनों बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली थी। सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम और राज समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजा की पत्नी सोनम, उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीन अन्य साथी इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 'If Sonam comes to Indore, I will slap her first', Raja Raghuvanshi's father's pain spilled on the day of thirteenth day
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm