Gwalior News : पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने SP ऑफिस को किया घेराव, धरने पर बैठकर की नारेबाजी, जानिए क्या है पूरा माजरा
Gwalior Latest News : ग्वालियर में पीड़ित नाबालिग के परिजनों और रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया।
Gwalior News
Gwalior Latest News ; ग्वालियर। ग्वालियर में पीड़ित नाबालिग के परिजनों और रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया। घेराव कर उन्होंने नारेबाजी की और एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के मामले में कोई सख़्त कार्यवही नहीं की है और आरोपियों के रिश्तेदार और साथी पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जबकि इस मामले में ओर भी आरोपी शामिल है।
read more : Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूसीसी, सीएम धामी ने ट्वीट कर दी जानकारी…
Gwalior Latest News : दरअसल 23 जनवरी 2024 के दिन ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज से 16 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को पड़ोस में रहने वाला सोहेल खान नाम का युवक अपहरण कर उसे अपने साथ ले गया था और तंत्र मंत्र कर उसे मानसिक रूप से बीमार कर दिया था। बीमार होने पर सोहेल खान उसे मेले के पास छोड़कर भाग निकला था। जब परिजनों को उनकी लड़की मिली तो वह मानसिक रूप से बीमार हो चूकी थी। इसके बाद परिजन जब युवक के घर पहुंचे तो उसके पिता शब्बीर खान ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था। तब परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी।
वहीं पुलिस ने अपहरण और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पिता पुत्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया कि उनके द्वारा जो मांग की जा रही है उसे लेकर कार्रवाई की जाएगी इस आश्वासन के बाद सभी लोग मान गए और धरना प्रदर्शन खत्म किया।

Facebook


