Vishvas Sarang On Congress Star Campaigners: ‘उप चुनाव में कांग्रेस की हार तय है’… स्टार प्रचारकों की गैरमौजूदगी पर सियासत तेज, मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला

Vishvas Sarang On Congress Star Campaigners: 'उप चुनाव में कांग्रेस की हार तय है'... स्टार प्रचारकों की गैरमौजूदगी पर सियासत तेज, मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला

Vishvas Sarang On Congress Star Campaigners: ‘उप चुनाव में कांग्रेस की हार तय है’… स्टार प्रचारकों की गैरमौजूदगी पर सियासत तेज, मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला

Vishvas Sarang On Congress Star Campaigners: 'उप चुनाव में कांग्रेस की हार तय है'... स्टार प्रचारकों की गैरमौजूदगी पर सियासत तेज, मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला /image: Social Media

Modified Date: July 24, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: July 24, 2026 1:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के कई बड़े स्टार प्रचारक अब तक प्रचार से दूर।
  • मंत्री विश्वास सारंग ने कहा— कांग्रेस ने हार मान ली, इसलिए बड़े नेता नहीं आ रहे।
  • कांग्रेस का जवाब— वरिष्ठ नेता व्यस्त हैं, जल्द दतिया में करेंगे चुनाव प्रचार।

भोपाल। Vishvas Sarang On Congress Star Campaigners: मध्य प्रदेश के दतिया में 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी आमने सामने है। उपचुनाव को लेकर इस समय राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उपचुनाव के चुनाव प्रचार में अब महज पांच दिन शेष हैं।

ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक आरिफ मसूद समेत कांग्रेस के कई प्रमुख स्टार प्रचारक अब तक दतिया में प्रचार के लिए नहीं पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी नामांकन के बाद दोबारा दतिया नहीं गए। जिसपर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने क्यों दूरी बनाई है?

मंत्री विश्वास सारंग ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्या मजबूरी है? दतिया उपचुनाव से कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने क्यों दूरी बनाई है? उन्होंने कहा कि दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की हार तय है। यह बात कांग्रेस के बड़े नेताओं को पता है। अब हार का ठीकरा उनके सिर पर न फूटे इसीलिए दतिया प्रचार से दूरी बना ली है।

Vishvas Sarang On Congress Star Campaigners इधर मंत्री के बयान पर कांग्रेस के संगठन मंत्री संजय कामले ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ वरिष्ठ नेता सदन में व्यस्त हैं, जबकि कुछ अन्य नेताओं की पहले से तय संगठनात्मक और जिला स्तरीय जिम्मेदारियां हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जल्द ही इन नेताओं के दतिया दौरे होंगे।

दूसरी ओर, बीजेपी ने दतिया उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सांसद, मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार दतिया में कैंप कर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.