Bhopal TI Sunil Sharma Suspended: पुलिस कमिश्नर ने टीआई और आरक्षक को किया निलंबित, महिला के साथ शर्मनाक हरकत के बाद हुई कार्रवाई
Bhopal TI Sunil Sharma Suspended: पुलिस कमिश्नर ने टीआई और आरक्षक को किया निलंबित, महिला के साथ शर्मनाक हरकत के बाद हुई कार्रवाई
Bhopal TI Sunil Sharma Suspended: पुलिस कमिश्नर ने टीआई और आरक्षक को किया निलंबित, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई /image: IBC24
- भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी TI सुनील शर्मा और एक आरक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
- महिला के पति की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, विभागीय जांच जारी
- गुना में दर्ज FIR के बावजूद अहम थाने में पोस्टिंग मिलने पर भी उठे सवाल
भोपाल। Bhopal TI Sunil Sharma Suspended: भोपाल में नैतिक अधोपातन के मामले में पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। अरेरा हिल्स थाने के TI सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवक ने थाना प्रभारी सुनील शर्मा पर अपनी पत्नी के साथ नैतिक संबंध बनाने, पद का गलत इस्तेमाल करने और मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Bhopal TI Sunil Sharma Suspended बताया जा रहा है कि, TI सुनील शर्मा के खिलाफ गुना में भी FIR दर्ज है और मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी उन्हें अरेरा हिल्स जैसे महत्वपूर्ण थाने की कमान सौंप दी गई। निलंबन के बाद विभागीय जांच भी तेज कर दी गई है। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कराई गई। प्राथमिक तौर पर आरोप सही पाए जाने पर TI और आरक्षक को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टिंग पर खड़े हो रहे सवाल
Bhopal TI Sunil Sharma Suspended फिलहाल पुलिस विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रहा है। पोस्टिंग प्रक्रिया में लापरवाही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि इनकी पोस्टिंग पर PHQ के नियमों को दरकिनार क्यों किया गया।
ये भी पढ़ें
- Sonam Wangchuk Hunger Strike End: 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, आखिर किन शर्तों पर बनी बात? स्वास्थ्य मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया भूख हड़ताल
- सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में दो अकाउंट संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- Rahu Gochar ka Prabhav: बस कुछ दिन और फिर राहु बदलेंगे चाल, शुरू होंगे इन लोगों के अच्छे दिन, मिलेगा रुका हुआ धन और सफलता

Facebook


