इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को भरोसा जताया कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में भारत एक बार फिर विजय पताका फहराते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को परास्त करेगा।
यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भारतीय क्रिकेट टीम को देशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे खिलाड़ी अपने रणकौशल के आधार पर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर विजय दिलाएंगे।‘’
उन्होंने महाशिवरात्रि पर उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का हवाला देते हुए कहा कि ‘श्री महाकाल महालोक’ गलियारे के निर्माण के बाद इस तीर्थ नगरी में धार्मिक पर्यटन नये कीर्तिमान बना रहा है।
यादव ने यह भी कहा कि गुड़ी पड़वा (वर्ष प्रतिपदा) का आगामी पर्व सूबे के मंदिरों में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।
भाषा हर्ष नोमान
नोमान