Balaghat Liquor Shop Protest: ‘अनाब शनाब बकते हैं..’, 50 दिन से सड़क पर डटीं महिलाएं, लेकिन नहीं हटी शराब दुकान! अब मुख्यमंत्री तक पहुंची गुहार, क्या होगा बड़ा फैसला?

Ads

Balaghat Liquor Shop Protest: बालाघाट: आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं; महिलाओं का आंदोलन 50वें दिन भी जारी, दुकान हटेगी तभी हटेंगे-महिलाओं ने प्रशासन को दी दो टूक चेतावनी.

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 03:52 PM IST

BALAGHAT NEWS/ image source: ibc24 file image

HIGHLIGHTS
  • महिलाओं का आंदोलन 50वें दिन जारी
  • शराब दुकान हटाने की मांग तेज
  • कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं

Balaghat Liquor Shop Protest: बालाघाट: बालाघाट के बूढ़ी क्षेत्र में शराब दुकान को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 50 दिनों से दिन-रात धरने पर बैठी महिलाएं मंगलवार को चौथी बार कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

क्या है पूरा मामला ?

बूढ़ी क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि वे पिछले 50 दिनों से लगातार शराब दुकान के सामने आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। आंदोलन स्थल पर जनप्रतिनिधियों से लेकर सांसद और विधायक तक पहुंचे, आश्वासन भी मिले, लेकिन शराब दुकान अब भी वहीं संचालित हो रही है। महिलाओं का तर्क है कि करीब 50 वर्ष पहले जब यह दुकान शुरू हुई थी, तब यहां आबादी कम थी, लेकिन अब यह घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र बन चुका है। ऐसे में दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना जरूरी है।

महिलाओं ने दी चेतावनी

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि चाहे आंदोलन 100 दिन तक क्यों न चले, वे पीछे हटने वाली नहीं हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसे नायब तहसीलदार मंजुला महोबिया ने स्वीकार करते हुए मामले को कलेक्टर के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया। वॉयसओवर 02 – महिलाओं का कहना है कि आंदोलन के 50 दिनों में उन्होंने भीषण गर्मी, आंधी, बारिश और कई तरह की परेशानियों का सामना किया है। धरने में शामिल कई महिलाएं अस्वस्थ भी हुईं, लेकिन इसके बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ। महिलाओं ने प्रशासन से सवाल किया कि यदि शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करना है तो उसके लिए स्थान तय करना राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उनका साफ कहना है कि जब तक शराब दुकान को रिहायशी इलाके से हटाने का आदेश नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आंदोलन कहां चल रहा है?

बालाघाट के बूढ़ी क्षेत्र में।

महिलाओं की मुख्य मांग क्या?

शराब दुकान अन्यत्र शिफ्ट हो।

आंदोलन कितने दिन से जारी?

पिछले 50 दिनों से जारी।