(Dhurandhar 2 Box Office Collection/ Image Credit: Instagram)
मुंबई: Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन चुकी है और लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।
रिलीज के 11 हफ्ते बाद भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि अब इसकी दैनिक कमाई पहले से कम हो गई है। लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। नई फिल्मों की भीड़ के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 74वें दिन फिल्म ने लगभग 20 लाख रुपये की कमाई की है।
फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2′ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1185.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1399.30 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये था और इसने अब तक 427 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है। जिससे यह सुपर-डुपर हिट साबित हो गई है।
थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘धुरंधर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने जा रही है। यह फिल्म 4 जून को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी और 5 जून से इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा। खास बात यह है कि ओटीटी पर दर्शक फिल्म का अनदेखा और रॉ वर्जन भी देख पाएंगे। जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।