भोपाल के प्राणी उद्यान में देश के सबसे उम्रदराज भालू की मौत

भोपाल के प्राणी उद्यान में देश के सबसे उम्रदराज भालू की मौत

भोपाल के प्राणी उद्यान में देश के सबसे उम्रदराज भालू की मौत
Modified Date: January 6, 2024 / 12:31 am IST
Published Date: January 6, 2024 12:31 am IST

भोपाल, पांच जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्राणी उद्यान सह पशु बचाव केंद्र में 36 वर्षीय नर ‘स्लॉथ बियर’ की मौत हो गई। उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘स्लॉथ बियर’ भालू की एक प्रजाति है जो समान्य भालू के मुकाबले धीरे चलता है।

चिड़ियाघर में भालू बचाव केंद्र संचालित करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि बबलू नाम का यह जंतु देश के किसी प्राणी उद्यान में रखा गया वर्तमान में सबसे उम्रदराज भालू था।

पशुचिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”बबलू की बृहस्पतिवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान सह पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र में मौत हो गई।”

भाषा अभिषेक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में