Chhattisgarh Petrol Crisis: छत्तीसगढ़वासियों के लिए जरुरी खबर, गाड़ियों की टैंक करा लें फुल, नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप!

Chhattisgarh Petrol Crisis: छत्तीसगढ़वासियों के लिए जरुरी खबर, गाड़ियों की टैंक करा लें फुल, नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप!

Chhattisgarh Petrol Crisis: छत्तीसगढ़वासियों के लिए जरुरी खबर, गाड़ियों की टैंक करा लें फुल, नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप!

Chhattisgarh Petrol Crisis/Image- AI Generated

Modified Date: May 14, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: May 14, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह के बाद बस्तर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं
  • शहर के पांच पेट्रोल पंप बंद बताए जा रहे हैं, बाकी पंप सीमित मात्रा में ईंधन दे रहे हैं
  • तेल टैंकरों की देरी से सप्लाई और अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट बढ़ी

Chhattisgarh Petrol Crisis: ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच ईंधन की किल्लत का दौरा जारी है। जिसका असर अब भारत जैसे कई बड़े देशों में देखने को मिल रही है। इसी बीच बीच छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पेट्रोल पंप (Chhattisgarh Petrol Crisis) में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

अधिकांश पेट्रोल पंपों में लंबी कतारे

दरअसल, देश में पेट्रोल और डीजल के संकट की अफवाह को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है। बस्तर (Chhattisgarh Petrol Crisis) जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, कहीं डीजल नहीं है तो कहीं पेट्रोल। लोग लंबी कतारे लगाकर पेट्रोल पंप में अपनी टंकियां फुल करने की जद्दोजहत कर रहे हैं। वजह अफवाह की आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल का संकट भारी पड़ सकता है, शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में लंबी कतारे लगी हुई है और लोग पेट्रोल डीजल जमा करने को लेकर जल्दबाजी कर रहे हैं।

शहर में संकट का माहौल

शहर (Chhattisgarh Petrol Crisis) के पांच पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया गया है। वहीं बचे पेट्रोल पंप भी सीमित मात्रा में डीजल गाड़ियों को दे रहे हैं। शहर में संकट का माहौल बना हुआ है जिससे सामान्य दिनों से अधिक डीजल पेट्रोल की बिक्री हो रही है। तेल टैंकर भी पेट्रोल पंपों तक एक या दो दिन के अंतर में पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में आशंका और बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.