Bhatt Family Khajrana News : मशहूर मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार में घमासान! बहू ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Indore में एक प्रमुख मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार के भीतर पारिवारिक विवाद अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है। बहू ने दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

Bhatt Family Khajrana News : मशहूर मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार में घमासान! बहू ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Bhatt Family Khajrana News / Image Source : Screengrab


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: March 24, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: March 24, 2026 5:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दहेज और कार की मांग के आरोप।
  • महिला ने पुलिस से न्याय की मांग की।
  • मामला महिला थाने में जांचाधीन।

इंदौर: Bhatt Family Khajrana News मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार की बहू ने अपने ही पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहू ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग

खजराना गणेश मंदिर के पुजारी भट्ट परिवार का यह विवाद अब पुलिस जांच के दायरे में है। पुजारी परिवार की बहू ने अपने पति पुनीत भट्ट और ससुराल के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाया है कि उनसे एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी। Punit Bhatt Indore Case महिला का कहना है कि यह मांग पूरी न करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पत्नी के गर्भवती होने के बाद बदला व्यवहार

महिला ने जानकारी दी कि उनके पति पुनीत भट्ट की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने बड़े पिता स्व. मनोहर भट्ट के तीसरे बेटे उदित को गोद लिया था। Indore News शादी के शुरुआती दो महीनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जुलाई 2025 में जब उदित की पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली, तब से पति और ससुराल वालों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। महिला का आरोप है कि पति ने उसे तलाक देकर अलग होने तक की धमकी दी है।

उदित ने भी दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर, परिवार के सदस्य उदित ने भी महिला के खिलाफ पहले ही खजराना थाने में एक शिकायत दर्ज करा रखी है, जिसमें कोर्ट में चालान पेश हो चुका है। फिलहाल, महिला की नई शिकायत पर पुलिस ने मामला महिला थाने को सौंप दिया है, जहां गहन जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.