महादेव मंदिर की दीवार पर लगा विवादित पोस्टर पर मचा हंगामा, पुलिस ने हटाया पोस्टर

Controversial poster on Tarakeshwar temple indore तारकेश्वर महादेव मंदिर पर विवादित पोस्टर पर हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटाया पोस्टर

महादेव मंदिर की दीवार पर लगा विवादित पोस्टर पर मचा हंगामा, पुलिस ने हटाया पोस्टर

Controversial poster on Tarakeshwar temple indore

Modified Date: July 27, 2023 / 01:26 pm IST
Published Date: July 27, 2023 1:26 pm IST

Controversial poster on Tarakeshwar temple indore: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मंदिर पर लगे पोस्टर को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मौक पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को शांत कराया। शहर के तारकेश्वर महादेव मंदिर पर कुछ लोगों के विवादित पोस्टर लगाने के बाद विवाद बढ़ा।

Controversial poster on Tarakeshwar temple indore: दरअसल, तारकेश्वर मंदिर की दीवार पर किसी ने इस्लामी नववर्ष का वोस्टर लगाया था। जिसके बाद मंदिर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचा पुलिस के अमले ने इस पोस्टर को हटाया और मामले को शांत कराया। फिलहाल इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सराफा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही पोस्टर लगाने वालों पर उचित कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें- दो दिन बाद फिर से एमपी के दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री, अब पार्टी के इन कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

ये भी पढ़ें- बच्चों में बहुत तेजी से फैल रहा ये संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर कही ये बात

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...