इंदौर: Dhan MSP Rate 2025 प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने आज कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक इसलिए भी अहम था क्योंकि आज की बैठक इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। कैबिनेट बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और समस्त मंत्रीगण द्वारा लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। बैठक में सीएम यादव और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कई अहम फैसले लिए हैं।
Dhan MSP Rate 2025 आज की बैठक में कैबिनेट ने धान उत्पादक किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बैठक में धान के एमएसपी पर 100 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। यानि अब किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इतना ही नहीं किसानों को अब 75 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का भी भुगतान किया जाएगा। बता दें कि पिछले सीजन में किसानों से 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई थी, जिसके एवज में सरकार ने 20 हज़ार करोड़ रुपए का भुगतान किया था। सरकार का ये फैसला किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
इन अहम फैसलों पर भी लगी मुहर
26 से 28 मई को नरसिंहपुर किसान समागम होगा
मेट्रोपोलिटिन विकास प्राधिकरण के लिए नियम बनाया गया है
इंदौर सहित पांच जिलों को लेकर मेट्रोपोलिटिन कॉउंसिल बनाई गई है
स्वच्छ भारत मिशन के लिए 277 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है
स्किल डेवलपमेंट योजना के लिए 1 हज़ार करोड़ रुपए स्वीकृत, युवा महिलाओं के लिए योजना
ओम्कारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य के स्मारक, 2100 करोड़ रुपए की मंजूरी
सभी उद्योग क्षेत्र में वर्किंग वूमेन होस्टल बनाने का निर्णय
इंदौर के एमवाय के 773 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य की स्वीकृति