India-West Indies T20 Match Ticket Rates Indore || Image- ESPN Cricket File
इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले T20 मुकाबले के टिकटों की कीमत जारी कर दी गई है। (India-West Indies T20 Match Ticket Rates Indore) मैच के लिए टिकट की कीमत 1,000 रुपये से लेकर 12,500 रुपये तक रखी गई है। टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के मुताबिक, ईस्ट और वेस्ट गैलरी के टिकट 1,000 से 1,800 रुपये तक होंगे। वहीं पवेलियन के टिकटों की कीमत 5,500 से 8,500 रुपये तक रखी गई है। हॉस्पिटैलिटी टिकट 11,000 और 12,500 रुपये तक के होंगे।
मैच के सभी टिकट ऑनलाइन बेचे जाएंगे। टिकट खरीदने के लिए डिस्ट्रिक्ट ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। MPCA ने डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाया है। (India-West Indies T20 Match Ticket Rates Indore) एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा। ऑनलाइन बिक्री शुरू होने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
स्टूडेंट और दिव्यांग वर्ग के लिए रियायती टिकट बाद में जारी किए जाएंगे। इनके टिकटों की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी अलग से साझा की जाएगी। MPCA और क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट प्रशंसकों को फर्जी टिकट और ऑनलाइन लिंक से सावधान रहने की अपील की है। सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर आने वाले अनजान लिंक के जरिए टिकट खरीदने से बचने को कहा गया है। बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा।
कोयला भट्ठे पर बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए आदिवासी परिवार को छुड़ाया गया, दो गिरफ्तार
ईरान और भारत के बीच व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हो रही है : मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात पर रुबियो
जरांगे पानी पीने और सलाइन चढ़वाने को तैयार, लेकिन अनशन खत्म करने से किया इनकार
दिव्यांगों को 17 सितंबर से सहायक उपकरण बांटेगी उत्तर प्रदेश सरकार : मंत्री
धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, बाजपुर में पांच मदरसे सील