Reported By: Komal Dhanesar
,Bhilai Sharab Party Video Viral | Photo Credit: AI
भिलाई: Bhilai Sharab Party Video Viral भिलाई और चरौदा में ड्यूटी टाइम पर शराब पीकर पार्टी करने का दो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पहला वीडियो नगर निगम भिलाई के जोन 4 के एक SLRM सेंटर का है। तो वहीं दूसरा वीडियो चरोदा के जोन 2 स्थित नर्सरी में राजनांदगांव से आए आठवीं बटालियन के जवानों का है, जो दिनदहाड़े ड्यूटी टाइम में शराब पीते नजर आए।
Bhilai Sharab Party Video Viral इधर नगर निगम भिलाई का वीडियो वायरल होते ही निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत माझी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में वायरल वीडियो को लेकर जवाब मांगा है। बताया रहा है कि जोन स्वास्थ्य अधिकारी और उनके सुपरवाइजर दिन में ड्यूटी टाइम पर शराब पीकर पार्टी मनाते और डांस करते नजर आए ।जबकि दूसरा वीडियो चरोदा के जोन 2 नर्सरी का है।
जहां पर सरकारी गाड़ी से राजनांदगांव से रायपुर जा रहे आठवीं बटालियन के कुछ अधिकारी और दोपहर को वहां रुककर शराब पीते हुए और खाना खाता नजर आए। अब इन दोनों वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ड्यूटी टाइम में अगर सरकारी कर्मी इस तरह खुलेआम पार्टी करेंगे तो वह पब्लिक के लिए काम कब करेंगे?