(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Today) पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। सुबह करीब साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.52 फीसदी बढ़कर 24,088.50 पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजारों में मजबूती के बाद एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। ईरान के साथ लंबे संघर्ष की आशंका कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर आज कई अहम शेयरों पर बनी रहेगी।
हुडको ने बिहार सरकार के साथ समझौता किया है। इसके तहत (Stock Market Today) औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और जमीन अधिग्रहण से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए पांच साल में 25,000 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को राजस्थान REZ फेज-IV से बिजली पहुंचाने वाली परियोजना के लिए LoI मिला है। यह प्रोजेक्ट BOOT मॉडल पर होगा और सालाना ट्रांसमिशन चार्ज 3,244.33 करोड़ रुपये तय है। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने विवेक जेटले को CEO-डेजिग्नेट नियुक्त किया है। वह 28 अक्टूबर 2026 से कंपनी में शामिल होंगे।
Meesho में SoftBank Vision Fund की कंपनी SVF II Meerkat (DE) LLC ब्लॉक डील के जरिए 7 करोड़ शेयर बेच सकती है। फ्लोर प्राइस 205 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जिससे सौदे की कीमत करीब 1,435 करोड़ रुपये होगी। ICICI Bank ने 22 जुलाई से 2 सितंबर के बीच करीब 1,470 करोड़ रुपये में ICICI Prudential Life Insurance Company के 2.9 करोड़ शेयर खरीदे हैं। वहीं Page Industries को दुबई कोर्ट से वितरण व्यवस्था से जुड़े विवाद पर नोटिस मिला है।
Escorts Kubota ने Farmtrac 6055 Classic Dark Edition और PROMAXX 2.0 रेंज लॉन्च की है। ब्लूस्टार ने अपना MedTech कारोबार Cyrix को 40 करोड़ रुपये तक (Stock Market Today) में बेच दिया है। AxisCades Tech 200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए NCD जारी करने पर विचार करेगा। आदित्य बिड़ला कैपिटल ने 300 करोड़ रुपये के NCDs आवंटित किए। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज की क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड हुई है। LIC ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हिस्सेदारी घटाई है, जबकि L&T फाइनेंसने 500 करोड़ रुपये के NCDs आवंटित किए हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।