Indore Polluted Water: नहीं थम रहा जहरीले पानी से मौत का सिलसिला, एक ही दिन में दो और लोगों ने गंवाई जान, जानें अब तक कितनों की थमी सांसे

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या अब 23 तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Indore Polluted Water: नहीं थम रहा जहरीले पानी से मौत का सिलसिला, एक ही दिन में दो और लोगों ने गंवाई जान,  जानें अब तक कितनों की थमी सांसे

Indore Polluted Water/ Image Source: File

Modified Date: January 12, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: January 12, 2026 2:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से दो और लोगों की मौत हुई।
  • मृतकों की संख्या अब 23 तक पहुंच गई।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी (Contaminated Water) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इसी पानी के कारण एक ही दिन में दो और मौतों की खबर सामने आई। यहाँ 59 वर्षीय कमलाबाई और 64 वर्षीय भगवान दास इलाज के दौरान दम तोड़ गए। दूषित पानी से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

10 दिनों के इलाज के बाद तोडा दम

मिली जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा की रहने वाली 59 वर्षीय कमलाबाई और 64 वर्षीय भगवान दास पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के कारण उन्हें लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (contaminated water deaths Indore )आज दोनों ने एक साथ इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।आपको बता दें कि इस दूषित पानी से हो रही मौतों का आंकड़ा अब 23 लोगों तक पहुंच चुका है।

23 लोगों की मौत की पुष्टि

आपको बता दें कि कल भी एक महिला की मौत की खबर सामने आई थी, हालांकि प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन आज दो और लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा 21 से बढ़कर 23 लोगों तक पहुंच गया (Indore Bhagirathpura water tragedy) । भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हजारों लोगों का इलाज जारी है। ( Indore Contaminated Water )इस पूरे मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.