Dhurandhar 2 First Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सबके सामने, इस अभिनेत्री ने बताया कैसी है फिल्म, यहां जानें आप भी

Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला रिव्यू सामने आ चुका है।

Dhurandhar 2 First Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सबके सामने, इस अभिनेत्री ने बताया कैसी है फिल्म, यहां जानें आप भी

Dhurandhar 2 First Review/ Image Credit: adityadhar instagram)

Modified Date: March 2, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: March 2, 2026 1:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला रिव्यू सामने आ चुका है।
  • अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म का पहला रिव्यू दिया है।
  • यामी गौतम ने फिल्म को असाधारण से परे बताया है।

Dhurandhar 2 First Review: मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर रणवीर के फैंस और दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित है। इसी बीच इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म का पहला रिव्यू दिया है। (Dhurandhar 2 First Review) अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म का पहला रिव्यू देते हुए इसे “Beyond Extraordinary” बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि वह फिल्म का फाइनल कट देख चुकी हैं और इसका अनुभव उनके लिए बेहद भावनात्मक रहा।

यामी गौतम ने दिया धुरंधर 2 का पहला रिव्यू

Dhurandhar 2 First Review:  यामी गौतम ने एक कार्यक्रम में फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है। यामी गौतम ने कहा कि, “मैं ‘धुरंधर 2’ देख चुकी हूं, यह Beyond Extraordinary है। मैं इसे देखकर बेहद भावुक हो गई थी. उस दिन मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं तुरंत आदित्य से कुछ कह नहीं पाई। मैं अपने अनुभव को शब्दों में ढालने की कोशिश कर रही थी।”

बेहद शानदार होगा फिल्म के सीक्वल का प्रभाव

यामी गौतम ने आगे कहा कि, फिल्म का असर उनके साथ पूरी यात्रा के दौरान बना रहा। यामी ने कहा कि वह फ्लाइट में बैठकर सूर्यास्त देख रही थीं और सोच रही थीं कि लैंड करने के बाद आदित्य धर से क्या कहें। उन्होंने फिल्म को निर्देशक आदित्य धर की वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। यामी गौतम ने यह भी कहा कि ‘धुरंधर 2’ दर्शकों के लिए एक (Dhurandhar 2 First Review) ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जिस पर हर भारतीय को गर्व महसूस होगा। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर भी वह भावुक हो गई थीं, लेकिन सीक्वल का प्रभाव उससे भी ज्यादा गहरा है।

असाधारण से परे है ‘धुरंधर 2’: यामी गौतम

Dhurandhar 2 First Review:  फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम का भी फिल्म में एक एक्शन कैमियो हो सकता है, हालांकि उन्होंने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही धुरंधर 2 का मुकाबला कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने जा रहा है। अब देखना ये होगा कि, फिल्म का दुसरा भाग लोगों को पहले पार्ट की तरह पसंद आता है या नहीं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.