Ajay Chandrakar On Amarjeet Bhagat: अमरजीत भगत ने भाजपा नेताओं पर लगाया बहुपत्नीक होने का आरोप, विधायक अजय चंद्राकर का पलटवार सुन उड़ गए पूर्व मंत्री के होश
Ajay Chandrakar On Amarjeet Bhagat: अमरजीत भगत के बयान पर भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है।
Ajay Chandrakar On Amarjeet Bhagat/Image Credit: IBC24.in
- कृषक उन्नति योजना में मिल रहा कांग्रेस नेताओं को लाभ।
- पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा पर साधा निशाना।
- विधायक अजय चंद्रकार ने अमरजीत भगत के बयान पर पलटवार किया है।
Ajay Chandrakar On Amarjeet Bhagat: रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना चलाई जा रही है। इस योजना में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी राशि मिल रही है। भाजपा ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस नेताओं को कृषक उन्नति योजना की राशि मिल रही है। भाजपा के इस बयान पर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार किया है। अमरजीत भगत ने कहा कि, योजना का लाभ मिल रहा है भाजपा किसी पर कोई एहसान नहीं कर रही है। भाजपा कांग्रेस नेताओं की पत्नी और बहू का नाम ना डालें। भाजपा अपने नेताओं की पत्नी और बहू का भी नाम डालें। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा नेता बहूपत्नीक हो सकते हैं इसलिए नाम नहीं डाल रहे होंगे
कांग्रेस नेताओं ने ही शुरू की थी नाम बताने की परंपरा: अजय चंद्राकर
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के इस बयान पर भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। (Ajay Chandrakar On Amarjeet Bhagat) विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस ने आंकड़े और नाम जारी करने की परंपरा डाली थी और आज कांग्रेस नेताओं नाम जारी हुआ तो बुरा लग रहा है। तत्कालीन CM, कृषि, खाद्य मंत्री बार बार नाम बोलते थे।
कोमा में हैं अमरजीत: अजय चंद्राकर
Ajay Chandrakar On Amarjeet Bhagat:वहीं भाजपा नेताओं के बहुपत्नीक होने वाले बयान पर पलटवार करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि, अमरजीत भगत अभी कोमा में हैं, उनकी बात रिकॉर्ड नहीं होगी। (Ajay Chandrakar On Amarjeet Bhagat) विधायक अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि, कोमा में इंसान बुदबुदाते रहता है, वही हाल अमरजीत का है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Congress Rajya Sabha Candidate: सरगुजा से होगा कांग्रेस का राज्यसभा सांसद उम्मीदवार? नामांकन से दो दिन पहले आई बड़ी जानकारी, सिंहदेव के गढ़ से किसका नाम
- Israel Iran War: चारों तरफ लाशों की ढेर, इजरायल के एयरस्ट्राइक से दहला लेबनान, मौतों का आंकड़ा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
- Paras Defence Share: कमजोर बाजार में उड़ान भरता डिफेंस शेयर! कंपनी ने सेमीकंडक्टर में एंट्री कर दिया बड़ा सरप्राइज, देखिए कैसे बदल सकता है खेल?

Facebook


