Indore Crime News : पहचान छिपाकर सेल्स मैनेजर को बुलाया फ्लैट, फिर बनाया हवस का शिकार, बाद में ऐसे करने लगा ब्लैकमेल, असलियत सामने आते ही उड़ गए होश

इंदौर में एक सेल्स मैनेजर ने युवक पर नाम बदलकर दुष्कर्म करने, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore Crime News : पहचान छिपाकर सेल्स मैनेजर को बुलाया फ्लैट, फिर बनाया हवस का शिकार, बाद में ऐसे करने लगा ब्लैकमेल, असलियत सामने आते ही उड़ गए होश

Indore Crime News / Image Source : IBC24 / FILE


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: March 9, 2026 / 11:09 pm IST
Published Date: March 9, 2026 11:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में सेल्स मैनेजर ने युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के गंभीर आरोप लगाए।
  • आरोपी ने अपना नाम मोहित बताकर युवती से दोस्ती करने का आरोप।
  • फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का दावा।

इंदौर : Indore Crime News मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली एक सेल्स मैनेजर ने एक युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाम बदलकर बनाए शारीरिक संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात 28 अक्टूबर 2025 को फरहान शेख नाम के युवक से हुई थी। Love Jihad Case Indore युवती का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम मोहित बताकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद 15 नवंबर को उसने युवती को फ्लैट पर बुलाया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो-वीडियो भी बना लिए।

फोटो और वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फरहान शेख ने इन फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। इस मामले से परेशान होकर पीड़िता हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर इंदौर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.