MPPSC Exam Calendar 2026: एमपीपीएससी ने जारी किया कैलेंडर, मार्च से सितंबर तक होंगी कई बड़ी परीक्षाएं, जानिए कब-कब होंगे एग्जाम

Ads

MPPSC Exam Calendar 2026: एमपीपीएससी ने जारी किया कैलेंडर, मार्च से सितंबर तक होंगी कई बड़ी परीक्षाएं, जानिए कब-कब होंगे एग्जाम

MPPSC Exam Calendar 2026/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म
  • MPPSC ने जारी किया 2025-26 कैलेंडर
  • भर्ती परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

इंदौर: MPPSC Exam Calendar 2026:  एमपीपीएससी ने वर्ष 2025–26 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने मार्च से सितंबर तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं और साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया है। इसमें राज्य सेवा और वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा समेत कई अहम परीक्षाएं शामिल हैं। एमपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। आयोग ने वर्ष 2025–26 के लिए परीक्षाओं और इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के कैलेंडर के मुताबिक मार्च से सितंबर तक कई प्रमुख परीक्षाएं और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

MPPSC का नया एग्जाम कैलेंडर आया (MPPSC exam calendar)

MPPSC Exam Calendar 2026: कार्यक्रम के अनुसार माइनिंग ऑफिसर के 85 पदों के लिए इंटरव्यू 6 मार्च से शुरू हो चुके हैं। वहीं 15 मार्च से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 22 मार्च को स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 32 पदों के लिए करीब 2500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।अप्रैल में आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 26 अप्रैल को होगी, जिसमें राज्य सेवा के 155 और वन सेवा के 30 पदों के लिए लगभग 1 लाख 33 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 54 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

इसके बाद 17 मई को यूनिवर्सिटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार की परीक्षा होगी। वहीं जून में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा–2025 प्रस्तावित है। हालांकि इस परीक्षा से जुड़ा मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और अनुमति मिलने के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी। जुलाई और अगस्त में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती–2025 की लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 1239 पदों के लिए यह परीक्षा तीन चरणों में 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम तारीखें घोषित (MPPSC recruitment 2026)

MPPSC Exam Calendar 2026: वहीं सितंबर महीना भी आयोग के लिए बेहद अहम रहेगा। इस दौरान राज्य सेवा मुख्य परीक्षा–2026 प्रस्तावित है, जो 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसी के साथ इंटरव्यू की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। इसके अलावा मार्च से सितंबर के बीच असिस्टेंट मैनेजर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, होम्योपैथ और यूनानी मेडिकल ऑफिसर जैसे कई पदों के लिए भी साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

"MPPSC exam calendar 2025–26" कब जारी हुआ है?

MPPSC ने वर्ष 2025–26 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें मार्च से सितंबर तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं और इंटरव्यू की तारीखें शामिल हैं।

"MPPSC state service prelims exam 2026 date" क्या है?

राज्य सेवा और वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

"MPPSC assistant professor exam 2025 date" कब होगी?

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा तीन चरणों में 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी।