Nana Patwari Arrest News Updates: जीतू पटवारी के भाई को पुलिस ने छोड़ा पर लगा दी ये शर्तें.. जाँच पूरी होते तक नहीं कर सकेंगे ये काम, आप भी पढ़ें अपडेट

Ads

Nana Patwari Arrest News Updates Indore: नाना पटवारी पूछताछ के बाद रिहा, ड्रग तस्करों से संभावित कनेक्शन की जांच जारी, जरूरत पड़ने पर फिर बुलाएगी पुलिस।

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 12:20 AM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 12:22 AM IST

Nana Patwari Arrest News Updates Indore || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • पूछताछ के बाद नाना पटवारी को छोड़ा गया।
  • ड्रग तस्करी कनेक्शन की जांच जारी।
  • पुलिस ने इंदौर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।

इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पूछताछ के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने छोड़ दिया है। (Nana Patwari Arrest News Updates) हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ड्रग तस्करों से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच

डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि मामला अभी अनुसंधान में है। जांच पूरी होने तक नाना पटवारी को इंदौर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस फिलहाल ड्रग तस्करों से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

दरअसल, बुधवार देर रात पुलिस ने दो कथित ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नाना पटवारी को पहचानने की बात कही थी। (Nana Patwari Arrest News Updates) इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। फिलहाल पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना

इस कार्रवाई पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके भाई को बिना सूचना के हिरासत में लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार विरोधियों को दबाने के लिए कानून का दुरुपयोग कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे ऐसी राजनीति से न डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना

ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई

युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन

मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

क्या नाना पटवारी को गिरफ्तार किया गया है?

नहीं, पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया है। जांच अभी जारी है।

पुलिस किस मामले की जांच कर रही है?

पुलिस कथित ड्रग तस्करों से संभावित संबंधों और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस ने नाना पटवारी के बारे में क्या निर्देश दिए हैं?

जांच पूरी होने तक उन्हें इंदौर नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है।