इंदौर। Hydrogen train will start in Indore : इंदौर को जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे ने इस साल के अंत तक देश के जिन आठ शहरों में ये ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, उसमें इंदौर का महू- कालाकुंड सेक्शन भी है। इसके साथ ही दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगगरि माउंटेन, कालका शिमला, माथेरान हिल, कांगड़ा घाटी, मारवाड़ – देवगढ़ और बिलमोरा रूट को इस ख़ास ट्रेन के लिए चुना गया है। ये सभी ट्रैक हेरिटेज और खूबसूरत वादियों के बीच में हैं। इनमें अभी जो ट्रेन चला रहा है, उनकी भी अपनी खासियत है।
Hydrogen train will start in Indore: रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा के मुताबिक इस बार के बजट मजे रेलवे की इन नई परियोजनाओं के लिए 2.41 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। वंदे भारत ट्रेन के बाद अब ये रेलवे की अत्याधुनिक और नये ईंधन पर आधारित ट्रेन होगी। अभी इन ट्रेनों पर कार्य शुरू होने जा रहा है। दिसंबर में इसे शुरू करने का लक्ष्य है। हालाँकि महू – कालाकुंड सेक्शन अभी बंद है क्योंकि इसके एक सेक्शन में ब्रॉडगेज का काम चल रहा है।