Raipur Three Sisters Death News: रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 सगी बहनों की मौत से मचा कोहराम, जानें कई गई तीनों की जान?

Ads

Raipur Three Sisters Death News: रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 सगी बहनों की मौत से मचा कोहराम, जानें कई गई तीनों की जान?

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 09:17 AM IST

Raipur Three Sisters Death News: रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 सगी बहनों की मौत से मचा कोहराम, जानें कई गई तीनों की जान? /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • एक ही परिवार की 8, 6 और 10 साल की तीन सगी बहनों की मौत हो गई
  • दो बच्चियों ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की तबीयत रायपुर लौटते समय अस्पताल में उसकी मौत हो गई
  • उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की आशंका

इटारसी/रायपुर। Raipur Three Sisters Death in Indore: छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी और वर्तमान में इंदौर के बेटमा में रह रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खाना खाने के बाद एक ही परिवार की तीन मासूम सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो बेटियों की जान इंदौर में इलाज के दौरान चली गई, जबकि तीसरी बच्ची ने इंदौर से बाकी दो बच्चियों के शव लेकर रायपुर लौटते वक्त रास्ते में इटारसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत (Three Girls Death After Eating Food)

Raipur Three Sisters Death in Indore जानकारी के अनुसार, बेटमा में परिवार के खाना खाने के बाद 8 वर्षीय विशुका और 6 वर्षीय विधि की तबीयत बिगड़ गई थी। इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दुखी परिजन दोनों बेटियों के शवों को एम्बुलेंस से अपने गृहग्राम रायपुर ले जा रहे थे, तभी इटारसी के पास तीसरी बेटी 10 वर्षीय आशी की तबीयत भी अचानक बिगड़ने लगी,परिजन उसे तुरंत इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद करीब एक घंटे में आशी ने भी दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग (Betma Food Poisoning Case) की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस (Indore Children Death News)

Suspected Food Poisoning Case इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि घटना की शुरुआत इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र से हुई है, इसलिए इटारसी पुलिस ने ‘शून्य पर मर्ग’ कायम कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों मृत बच्चियों आशी, विशुका और विधि के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। (Raipur Three Sisters Death in Indore)

 

ये भी पढ़ें

. तीन सगी बहनों की मौत कहां हुई?

घटना की शुरुआत इंदौर के बेटमा क्षेत्र से हुई। दो बच्चियों की मौत इंदौर में इलाज के दौरान हुई, जबकि तीसरी बच्ची ने इटारसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बच्चियों की मौत की वजह क्या बताई जा रही है?

शुरुआती जांच में उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है।

बच्चियों की उम्र कितनी थी?

मृत बच्चियों की उम्र 10 वर्ष, 8 वर्ष और 6 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

इटारसी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर प्राथमिक जांच शुरू की है और मामले की केस डायरी संबंधित बेटमा थाने भेजी जाएगी।

मौत की असली वजह कब सामने आएगी?

तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम और बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।