Sonam Killed Raja Raghuvanshi: मीडिया के सामने हाथ जोड़ने लगे सोनम रघुवंशी के भाई, राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Sonam Killed Raja Raghuvanshi: मीडिया के सामने हाथ जोड़ने लगे सोनम रघुवंशी के भाई, राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Sonam Killed Raja Raghuvanshi/ Image Credit: ANI
- राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोनम रघुवंशी के भाई का बयान।
- कहा- मैं कुछ नहीं कह सकता।
- सोनम रघुवंशी के घर पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई।
इंदौर। Sonam Killed Raja Raghuvanshi: इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आज 17 दिन बाद पत्नी सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। वीहं बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही अपने बॉयफ्रेंड से करवाई थी। पुलिस ने इसे लेकर 4 आरोपियों को गिफ्तार किया है। इस बीच अब सोनम के भाई का भी बयान सामने आया है।
सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा कि, "जब उसने मुझे फोन किया, तो मैं भावुक हो गया और बाद में पुलिस को सूचित किया। जब तक मैं उससे (सोनम) नहीं मिल लेता, मैं कुछ नहीं कह सकता। पिछले 72 घंटों से मैं जाग रहा हूं। " वहीं बता दें कि, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम के घर पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। इसके साथ ही सोनम के परिजन घटना का खुलासा होने के बाद से घर का दरवाजा बंद कर रखे हैं। घर पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए बल तैनात किए गए हैं।
राजा रघुवंशी की मां ने कही ये बात
वहीं इस मामले में राजा रघुवंशी की मां ने कहा था कि, राजा सोनम से शादी नहीं करना चाहता है। क्योंंकि सोनम राजा में इंट्रेस्ट नहीं लेती थी। सोनम ने घूमने जाने के लिए टिकट करवाई थी, लेकिन राजा ने मां और सोनम को घूमने जाने से मना किया था। लेकिन सोनम ने सिर्फ जाने की टिकट करवाई थी, आने की टिकट नहीं करवाई थी और जाने के दिन पहले शॉपिंग भी की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, सोनम को इस घटना में एक खरोच भी नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि, राजा बाहर घूमने जाने मूवी देखने का कहता तो सोनम के घर वाले रिश्ता पक्का होने के बावजूद भी मिलने नहीं देते थे उसे मना कर देते थे।
11 मई को हुई थी सोनम और राजा की शादी
Sonam Killed Raja Raghuvanshi: बता दें कि, राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। पहले उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए। यहां से 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। जहां से वे दोनों लापता हुए थे, सोनम उस जगह से करीब 1100 किलोमीटर दूर गाजीपुर में मिली है।

लेखक के बारे में
Web Title: Sonam Raghuvanshi's brother started folding his hands in front of the media, said this big thing about Raja Raghuvanshi murder case
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm