Reported By: Niharika sharma
,Train Cancelled News Today | Photo Credit: AI
इंदौर: Train Cancelled News Today भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। नौकरी, पढ़ाई, कारोबार या घूमने-फिरने के लिए बड़ी संख्या में यात्री रोजाना ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। भारी बारिश की वजह से इंदौर–मुंबई रेल सेवा प्रभावित (Mumbai Train Cancelled) रहेंगी।
Train Cancelled News Today रेलवे के अनुसार, घोलवड–उमरगाम रेलखंड में पटरियों पर जलभराव होने की वजह से ट्रेन संचालन बाधित हुआ है। जिसके चलते रेलवे ने इंदौर–मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं से रद्द कर दिया गया है। वहीं अवंतिका एक्सप्रेस दो दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
इसके अलावा मुंबई मंडल से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) या नए स्टेशन से रवाना (शॉर्ट ओरिजिनेट) किया जा रहा है।