शह मात The Big Debate: बयान या विवाद के गोले..संतोष वर्मा फिर बोले! क्या लोक सेवक की मर्यादा लांघ रहे IAS संतोष वर्मा? देखें पूरी रिपोर्ट

IAS Santosh Verma News: बयान या विवाद के गोले..संतोष वर्मा फिर बोले! क्या लोक सेवक की मर्यादा लांघ रहे IAS संतोष वर्मा? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: बयान या विवाद के गोले..संतोष वर्मा फिर बोले! क्या लोक सेवक की मर्यादा लांघ रहे IAS संतोष वर्मा? देखें पूरी रिपोर्ट

IAS Santosh Verma News

Modified Date: December 10, 2025 / 11:48 pm IST
Published Date: December 10, 2025 11:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से एमपी की सियासत गरमाई
  • सपाक्स ने सीएम हाउस घेराव की चेतावनी दी
  • कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार तेज हुआ

भोपाल: IAS Santosh Verma News मध्यप्रदेश में दो बड़े अधिकारी कर्मचारी संगठन हैं। एक अजाक्स है और दूसरा सपाक्स अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष है कृषि विभाग में उप सचिव आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा हालांकि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए लाइन में लगे किसान की जान भी चली गई, लेकिन संतोष वर्मा इन सब पर ध्यान देने के बजाए नेतागिरी चमकाने में लगे हुए हैं और अपने बेतुके बयानों की वजह से सुर्खियों में है। पहले ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते है और अब एक नया विवाद ऐसा में बड़ा सीधा सा सवाल है कि क्या लोक सेवक की मर्यादा लांघ रहे हैं वर्मा सवाल ये भी है कि उकसावे वाले बोल के पीछे क्या कोई सियासी मकसद है। शासन के स्तर पर वर्मा पर अंकुश क्यों नहीं

IAS Santosh Verma News ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा का एक और विवादित बयान सुर्खियों में है। जिसके चलते एक बार फिर एमपी की सियासत गरमा गई है। ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी के बाद चौतरफा घिरे संतोष वर्मा अपने बचाव के लिए अब उकसावे वाले बयान दे रहे हैं।

संतोष वर्मा के विवादित बयान के बाद सपाक्स के तेवर गर्म हुए और पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि- अगर हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा तो हर घर से चंडी भी निकलेंगी और जल्द ही सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।

केवल सपाक्स ही नहीं बल्कि संतोष वर्मा के मामले में बीजेपी-कांग्रेस में भी वार-पलटवार जारी रहा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही इसलिए संतोष वर्मा के हौसले बुलंद हैं, तो बीजेपी सरकार का दावा है कि सख्त कार्रवाई होगी।

कुलमिलाकर जिस तरह से संतोष वर्मा के लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं, उससे ये सवाल उठ खड़े हुए हैं कि- आखिर बेलगाम IAS संतोष वर्मा को रोका क्यूं नहीं जा रहा है? क्या संतोष वर्मा के खिलाफ कोई कठोर एक्शन ना होना, उसके हौसले बुलंद कर रहा है? सवाल ये भी कि क्या दलित वोटबैंक की पॉलिटिक्स के चलते नहीं हो रही कोई कार्रवाई?

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।