Reported By: Vijendra Pandey
,Jabalpur Boat Accident Update | Photo Credit: IBC24
जबलपुर: Jabalpur Boat Accident Update मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा (Bargi Dam Accident) हो गया। यहां एक पर्यटकों से भरा क्रूज पलट गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 22 लोगों को बचाया जा चुका है। इसके अलावा 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनमें 4 मासूम बच्चे भी शामिल है। राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
Jabalpur Boat Accident Update हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
पूर्व सीएम दिगविजय सिंह ने कहा कि ‘जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रशासन को Magistrate Enquiry का आदेश देना चाहिए और Cruise के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।’
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।
प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं।
प्रशासन को…— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 30, 2026
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन व SDRF-NDRF टीम तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति:।’
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।
घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन व SDRF-NDRF टीम तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है।
ईश्वर से…
— Hemant Khandelwal (@Hkhandelwal1964) April 30, 2026
जबलपुर हादसे को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘जबलपुर के बर्गी डैम में क्रूज पलटने से 4 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ, शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’
जबलपुर के बर्गी डैम में क्रूज पलटने से 4 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है।
यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मैं ईश्वर से दिवंगत…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) April 30, 2026
बरगी डैम हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि’ बरगी डैम, जबलपुर में हुए क्रूज हादसे की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। प्रशासन से अपील है कि बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जाए और घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। राज्य सरकार से माँग है कि मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा एवं हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।’
बरगी डैम, जबलपुर में हुए क्रूज हादसे की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।प्रशासन से अपील है कि बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जाए और घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया… pic.twitter.com/Z5fcA6S2xH
— Umang Singhar (@UmangSinghar) April 30, 2026