Jabalpur Boat Accident Update: बरगी क्रूज हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत, घटना को लेकर सीएम मोहन, पूर्व सीएम दिगविजय सिहं समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Jabalpur Boat Accident Update: बरगी क्रूज हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत, घटना को लेकर सीएम मोहन, पूर्व सीएम दिगविजय सिहं समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Jabalpur Boat Accident Update: बरगी क्रूज हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत, घटना को लेकर सीएम मोहन, पूर्व सीएम दिगविजय सिहं समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Jabalpur Boat Accident Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 1, 2026 / 06:45 am IST
Published Date: May 1, 2026 6:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • बरगी डैम हादसे में 4 की मौत
  • सीएम मोहन यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए
  • विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई

जबलपुर: Jabalpur Boat Accident Update मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा (Bargi Dam Accident) हो गया। यहां एक पर्यटकों से भरा क्रूज पलट गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 22 लोगों को बचाया जा चुका है। इसके अलावा 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनमें 4 मासूम बच्चे भी शामिल है। राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Jabalpur Boat Accident Update हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’

पूर्व सीएम दिगविजय सिंह की कार्रवाई की मांग

पूर्व सीएम दिगविजय सिंह ने कहा कि ‘जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रशासन को Magistrate Enquiry का आदेश देना चाहिए और Cruise के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।’

प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हुए भावुक

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन व SDRF-NDRF टीम तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति:।’

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

जबलपुर हादसे को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘जबलपुर के बर्गी डैम में क्रूज पलटने से 4 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ, शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’

अत्यंत दुखद और हृदयविदारक खबर: उमंग सिंगार

बरगी डैम हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि’ बरगी डैम, जबलपुर में हुए क्रूज हादसे की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। प्रशासन से अपील है कि बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जाए और घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। राज्य सरकार से माँग है कि मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा एवं हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।