Jabalpur Latest News: श्मशान घाट पर इस हालत में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, कल रात हुआ था घर से गायब

Jabalpur Latest News: श्मशान घाट पर इस हालत में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, कल रात हुआ था घर से गायब

Jabalpur Latest News: श्मशान घाट पर इस हालत में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, कल रात हुआ था घर से गायब

Jabalpur Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 12, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: April 12, 2026 2:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर के श्मशान घाट में युवक ने जलती चिता में कूदकर आत्महत्या की।
  • मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवम कोल के रूप में हुई।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर: Jabalpur Latest News मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां श्मशान घाट में जलती चिता पर कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Jabalpur Latest News मिली जानकारी के अनुसार, घटना खितौला थाने के हिरन नदी किनारे की है। दरअसल, वार्ड क्रमांक 15, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे रहने वाला 27 वर्षीय शिवम शनिवार रात से अपने घर से लापता हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।

इसी दौरान हिरन नदी के किनारे बने श्मशान घाट में शनिवार को एक परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया गया था। तभी मृतक परिवार चिता देखने को पहुंचे तो पाया कि जलती चिता में एक युवक बुरी तरह जला हुआ पड़ा है। जिसके बाद मृतक परिवार इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी बीच, शिवम के परिजन भी खोजबीन करते हुए श्मशान घाट पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शिवम कोल के रूप में की। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।