Bhopal Cable Stay Bridge Suicide : घर से चुपचाप निकला 22 साल का युवक, फिर हुआ ऐसा हादसा! एक घंटे की तलाश के बाद सामने आया दर्दनाक सच
भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में केबल स्टे ब्रिज से बड़े तालाब में छलांग लगाने वाले 22 वर्षीय युवक का शव करीब एक घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने बरामद किया। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bhopal Cable Stay Bridge Suicide / Image Source : AI
- मृतक की पहचान चटाईपुरा निवासी 22 वर्षीय अहद अली के रूप में हुई है।
- गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।
- पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
भोपाल : Bhopal Cable Stay Bridge Suicide : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां केबल स्टे ब्रिज से 22 वर्षीय एक युवक ने बड़े तालाब में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।
चाय की दुकान चलाता था मृतक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चटाईपुरा निवासी अहद अली के रूप में हुई है, जो पेशे से एक चाय की दुकान चलाता था। Bhopal Suicide Casesपरिजनों के अनुसार, वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला था और कमलापति प्रतिमा के पास स्थित केबल स्टे ब्रिज से छलांग लगा दी।
जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा सके। तलैया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- UMANG App Transactions Record: अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म? UMANG ऐप का बड़ा कमाल, 11 करोड़ लोगों ने जोड़ा भरोसा, लेनदेन पहुंचा 798 करोड़ के पार
- IPS Officers Adopt Police Stations: छत्तीसगढ़ के 125 IPS अफसरों ने थानों को लिया गोद.. प्रदेश के DGP ने रतनपुर थाने को किया एडॉप्ट, जानें किसने दी थी ये सलाह
- UP Political News: नोएडा एयरपोर्ट पर भरा पानी तो विपक्ष ने उठाए सवाल, भड़के विधायक धीरेंद्र सिंह, कहा- उन्हें विकास के काम नहीं दिखाई देते

Facebook


