Jabalpur Sex Racket: जबलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी महिला से कराया जा रहा था देह व्यापार

Jabalpur Sex Racket: मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें मौके से विदेशी महिला और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Jabalpur Sex Racket: जबलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी महिला से कराया जा रहा था देह व्यापार

sex racket busted in jabalpur, file image

Modified Date: February 1, 2026 / 08:32 am IST
Published Date: February 1, 2026 8:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा
  • माढ़ोताल ग्रीन सिटी में चल रहा था देह व्यापार
  • उज़्बेकिस्तान की महिला से करवाया जा रहा था देह व्यापार
  • पति-पत्नी घर में विदेशी महिला से करवाते थे देह व्यापार

Jabalpur news: जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन सिटी कॉलोनी में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। (Jabalpur Sex Racket busted) पुलिस जांच में सामने आया है कि यहां एक मकान में विदेशी महिला से देह व्यापार कराया जा रहा था।

पति-पत्नी द्वारा अपने घर में रखकर देह व्यापार

पुलिस के मुताबिक, उज़्बेकिस्तान की एक महिला को आरोपी पति-पत्नी द्वारा अपने घर में रखकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था। (Jabalpur Sex Racket busted) मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें मौके से विदेशी महिला और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी पति शिवा चौधरी मौके से फरार

हालांकि, कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी पति शिवा चौधरी मौके से फरार हो गया। (Jabalpur Sex Racket busted) पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी महिला और विदेशी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा विदेशी महिला भारत कैसे लाई गई। (Jabalpur Sex Racket busted) फिलहाल माढ़ोताल थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com