Ajit Pawar ashes immersion: इस नदी में प्रवाहित की गई दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां.. परिवारजन और पार्टी नेताओं ने दी भावभीनी विदाई..

Ads

गौरीघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीपी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अजीत दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की। (Ajit Pawar ashes immersion) धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नर्मदा तट पर अस्थि विसर्जन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 04:01 PM IST

Ajit Pawar ashes immersion || Image- social media file

HIGHLIGHTS
  • नर्मदा में अस्थि विसर्जन
  • नेता अजीत पवार को श्रद्धांजलि
  • विमान हादसे से पहले फोन बातचीत दावा

जबलपुर: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियों का नर्मदा नदी में विधिवत विसर्जन किया गया। गौरीघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीपी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अजीत दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की। (Ajit Pawar ashes immersion) धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नर्मदा तट पर अस्थि विसर्जन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नेताओं ने अजीत पवार के राजनीतिक योगदान और सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

अजित पवार की आखिरी बातचीत

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के एक दूर के रिश्तेदार ने दावा किया है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ मिनट पहले ही अजित पवार ने उनसे फोन पर बात हुई थी। जानकारी के मुताबिक, एक चार्टर्ड विमान 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। (Ajit Pawar Call Recording) इस विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख नेता अजित पवार और चार अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

रिश्तेदार ने जारी किया कॉल रिकॉर्डिंग

अजित पवार के दूर रिश्तेदार श्रीजीत पवार ने मंगलवार को एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करते हुए यह दावा किया। (Ajit Pawar ashes immersion) श्रीजीत ने कहा कि उन्होंने आगामी जिला परिषद चुनाव में माली समुदाय के प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर अजित पवार को संदेश भेजा था।

 

श्रीजीत ने बताया, ‘मैंने सुबह 8:19 बजे उन्हें संदेश भेजा था जब वह विमान में सवार थे। जैसे ही विमान नेटवर्क क्षेत्र में आया उन्होंने मुझे 8:37 बजे फोन किया, जो हादसे से महज कुछ मिनट पहले की बात है।’ इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में अजित पवार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने हमेशा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। श्रीजीत पवार ने मीडिया से कहा, ‘यह बातचीत अजित पवार के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाती है।’

अजित पवार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने माली समुदाय के सदस्य दिगंबर दुर्गाडे को पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक मर्यादित का अध्यक्ष नियुक्त किया। (Ajit Pawar ashes immersion) वह यह कहते हुए भी सुने गए कि बारामती के जिला परिषद समूह से माली समुदाय के एक उम्मीदवार को पहले ही टिकट दिया जा चुका है।

राउत ने उठायें थे मौत पर सवाल

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद से राज्य में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। कई विपक्षी नेता अजित पवार के निधन पर संदेह जता चुके हैं। अब शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने भी हादसे पर संदेह जताया और बीजेपी पर अजित पवार को धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष गहन जांच की मांग की।

दरअसल, शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, (Ajit Pawar ashes immersion) “अजीत दादा की दुर्घटना पर सवाल जरूर उठेंगे, और उठने भी चाहिए। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अजीत पवार की जिस तरह से विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई और जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।”

 

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन कहाँ हुआ?

👉 नर्मदा नदी के गौरीघाट में विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया।

Q2. विमान हादसे में कब और कहाँ हुआ था हादसा?

👉 28 जनवरी को पुणे-बारामती हवाई क्षेत्र के पास चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Q3. क्या दुर्घटना से पहले अजीत पवार ने बातचीत की थी?

👉 एक रिश्तेदार के मुताबिक, दुर्घटना से कुछ मिनट पहले उन्होंने फोन पर बात की थी।