BISOP PC SINGH CASE बिशप पीसी सिंह की पत्नी पर ईओडब्लू का सिकंजा! 24 बैंक खातों से सामने आए करोड़ो रुपये के ट्रांजेक्सन
BISOP PC SINGH CASE EOW's coin on Bishop PC Singh's wife! Transactions worth crores emerged from 24 bank
BISOP PC SINGH CASE जबलपुर: सबसे बड़े चर्च लैंड स्कैम के आरोपी, जबलपुर डायोसिस के बिशप पीसी सिंह की पत्नी की भी मुश्किलें बढ़ गईं है।ईओडब्लू, बिशप की पत्नि नोरा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे भी आरोपी बना सकती है। नोरा सिंह के 24 बैंक खातों में ईओडब्लू को करोडों रुपयों का ट्रांज़ेक्शन मिला है। ईओडब्लू को जांच में ऐसे कई सुबूत मिले हैं जिनसे ये साफ हो रहा है कि बिशप के कई फर्जीवाड़ों में उसकी पत्नि नोरा सिंह भी शामिल थी।
rEAD mORE: इस हैंडसम शख्स को डेट कर रही है एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कहा अपने से भी ज्यादा है भरोसा
BISOP PC SINGH CASE इनमें सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा चर्च के स्कूलों से अवैध वसूली है। जांच में पता चला कि बिशप ने अपनी पत्नि नोरा सिंह को चर्च की एक संस्था आशा विकास केन्द्र का प्रमुख बना दिया था। आशा विकास केन्द्र के नाम से नोरा सिंह चर्च के सभी स्कूलों के हर टीचर से हर साल 5 से 10 हजार रुपयों की राशि लेती थी। हर साल लाखों रुपयों की ये राशि आशा विकास केन्द्र में मेले सहित कई कार्यक्रमों के लिए ली जाती थी।
BISOP PC SINGH CASE लेकिन इनका आयोजन करवाया ही नहीं जाता था। बिशप ने अपनी पत्नि नोरा सिंह को चर्च के स्कूलों सहित 8 संस्थाओं का मैनेजर भी बनाया था जहां बिना काम किए उसे हर माह मोटी तन्ख्वाह दी जाती थी। जबलपुर ईओडब्लू के अधिकारियों के मुताबिक इऩ पुख्ता सुबूतों से जुड़े कई दस्तावेज और रसीदें उन्होने जब्त कर ली हैं जिन पर जांच के बाद आगे कार्यवाई की जाएगी।

Facebook


