Jabalpur News : शिक्षक की घिनौनी करतूत, 5वीं कक्षा की बच्चियों को ट्यूनिक उतरवाकर करवाया डांस

jabalpur latest today news: स्कूल में शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है। जहां कक्षा 5वीं की बच्चियों को ट्यूनिक उतरवाकर डांस कराया गया।

Jabalpur News : शिक्षक की घिनौनी करतूत, 5वीं कक्षा की बच्चियों को ट्यूनिक उतरवाकर करवाया डांस

Girl Student commits suicide

Modified Date: March 18, 2023 / 05:24 pm IST
Published Date: March 18, 2023 3:41 pm IST

jabalpur latest today news : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में शासकीय स्कूल में शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है। जहां कक्षा 5वीं की बच्चियों को ट्यूनिक उतरवाकर डांस कराया गया। इतना ही नहीं शिक्षक रामसिंह ठाकुर पर मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने का भी आरोप लगाया गया है। घमापुर और प्रिंसिपल की शिकायत पर कार्रवाई की गई। घमापुर थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। यह पूरा मामला जीसीएफ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है। वहीं 11 फरवरी की यह घटना बताई जा रही है।

read more : Bhabhi Ji Ghar Par Hai की गोरी मेम जल्द छोड़ेगी शो का साथ, वजह जानकर खुशी से झूम उठे फैंस 

बच्चियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब बच्चियां शिक्षक से डरकर बाथरुम चली जाती थीं तो आरोपी बाथरुम में घुसकर उन्हें बाहर निकाल लाता था और छात्रों को क्लासरुम से बाहर करके बच्चियों से ट्यूनिक उतरवाकर डांस करवाता था। इसका विरोध करने या घर में बताने की बताने की बात पर शिक्षक छात्राओं को छड़ी से पिटाई करने का डर दिखाता था। हालांकि बच्चियों को ट्यूनिक उतरवाकर डांस करवाने की ये घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है लेकिन डरी सहमी बच्चियों ने कल जब अपनी आपबीती परिजनों को बताई तो आज घमापुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई।

read more : आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, 1000 साल बाद दिखेगा ऐसा, AI ने बनाई देश की मॉडर्न तस्वीरें 

इधर घमापुर थाना पुलिस के मुताबिक जब शिक्षक की शिकायत पर एक टीम स्कूल भेजी गई तो स्कूल के सभी बच्चों ने शिक्षक रामसिंह ठाकुर की करतूतों की पुष्टि की है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामसिंह ठाकुर पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years