जबलपुर: Jabalpur News: जबलपुर में पुलिस की वर्दी की शान बढ़ाने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने एक महिला की जान बचाने के लिए उसे पीठ पर लादकर दौड़ लगा दी। घटना शहर के आगा चौक की है। नवरात्रि पर्व के दौरान भारी ट्रैफिक के बीच किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई थी जिसे खड़े होते भी नहीं बन रहा था।
मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान जितेंद्र दुबे तैनात थे। जितेंद्र ने डायल 112 को फोन मिलाया, लेकिन महिला की बिगड़ती हालत देखकर उन्होंने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी का इंतज़ार नहीं किया। जितेंद्र ने महिला को पीठ पर लादकर क़रीब 100 मीटर तक दौड़ लगाई और उसे नज़दीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
Jabalpur News: ट्रैफिक पुलिस के जवान जितेंद्र दुबे की इस मानवता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर पुलिस अधिकारियों ने जितेंद्र की सूझबूझ और संवेदनशीलता की तारीफ़ करते हुए दावा किया है कि पुलिस के सभी जवान इसी तरह जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं।
हां, जबलपुर ट्रैफिक पुलिस जवान जितेंद्र दुबे की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
क्या पुलिस विभाग ने जबलपुर ट्रैफिक पुलिस जवान जितेंद्र दुबे को सम्मानित किया है?
जबलपुर ट्रैफिक पुलिस जवान जितेंद्र दुबे की इस संवेदनशीलता पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा की है, हालांकि औपचारिक सम्मान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
जबलपुर ट्रैफिक पुलिस जवान जितेंद्र दुबे की इस घटना से क्या संदेश मिलता है?
जबलपुर ट्रैफिक पुलिस जवान जितेंद्र दुबे की घटना से यह संदेश मिलता है कि पुलिस सिर्फ कानून नहीं बल्कि सेवा, साहस और संवेदना का भी प्रतीक है।