CG Crime: रायपुर मर्डर मिस्ट्री का बिलासपुर कनेक्शन! मां के सामने आरोपी बेटी ने कबूला कत्ल, इस वजह से प्रेमी को होटल में दे दी खौफनाक मौत

Ads

CG Crime: रायपुर मर्डर मिस्ट्री का बिलासपुर कनेक्शन! मां के सामने आरोपी बेटी ने कबूला कत्ल, इस वजह से प्रेमी को होटल में दे दी खौफनाक मौत

  • Reported By: Jitendra Thawait

    ,
  •  
  • Publish Date - September 30, 2025 / 04:31 PM IST,
    Updated On - September 30, 2025 / 04:39 PM IST

CG Crime/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर कनेक्शन से खुला राज
  • प्रेमी ने बनाई शादी से दूरी,
  • प्रेग्नेंट युवती ने चाकू से मार डाला,

बिलासपुर: Bilaspur  News: रायपुर में हुए युवक की हत्या के सनसनीखेज वारदात के तार बिलासपुर से जुड़े हैं। वारदात की मुख्य आरोपी बिलासपुर के कोनी क्षेत्र की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि रायपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से बिलासपुर अपने घर पहुंची। यहां खून से सने कपड़े देखकर मां ने उससे सवाल-जवाब किया। CG Crime

CG Crime:  आरोपी ने वारदात की पूरी थ्योरी अपनी मां को बताई। इसके बाद आरोपी को लेकर मां कोनी थाने पहुंची। यहां आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम के साथ प्रेम प्रसंग था। प्रेम संबंध में वह प्रेग्नेंट हो गई थी। घटना के दिन मोहम्मद सद्दाम से मिलने वह रायपुर गई थी। यहां एक लॉज में सद्दाम ने रूम बुक किया था। दोनों एक साथ लॉज में रुके। रात में आरोपी ने सद्दाम से अपने प्रेग्नेंट होने और शादी करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ। सद्दाम ने उस पर अबॉर्शन कराने का दबाव बनाकर धमकाया।

CG Crime: रात में जब सद्दाम सोया हुआ था धमकी देने से नाराज आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जानलेवा वार में मौके पर ही सद्दाम की मौत हो गई। घटना के बाद कमरे को बाहर से बंद कर आरोपी ट्रेन से बिलासपुर अपने घर आ गई। यहां परिजन और पुलिस को बताने के बाद घटना की जानकारी सामने आई। बिलासपुर पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना रायपुर पुलिस को दी जिसके बाद रायपुर पुलिस को इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिली। बहरहाल रायपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस मामले में आगे खुलासा कर सकती है।

यह भी पढ़ें

बिलासपुर कोनी हत्या मामला किसने किया है?

बिलासपुर कोनी हत्या मामला में मुख्य आरोपी एक युवती है, जिसने अपने प्रेमी की रायपुर के लॉज में हत्या की।

बिलासपुर कोनी हत्या मामला रायपुर से कैसे जुड़ा?

बिलासपुर कोनी हत्या मामला रायपुर से जुड़ा क्योंकि हत्या रायपुर के एक लॉज में हुई और आरोपी युवती वारदात के बाद बिलासपुर लौट आई।

बिलासपुर कोनी हत्या मामला में हत्या का कारण क्या था?

बिलासपुर कोनी हत्या मामले में प्रेम संबंध, प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन का दबाव हत्या का कारण बताया गया है।

क्या बिलासपुर कोनी हत्या मामले की आरोपी ने खुद पुलिस को जानकारी दी?

हां, आरोपी ने अपनी मां को सब कुछ बताया और मां ने उसे लेकर कोनी थाने पहुंचाया, जहां उसने पूरे मामले का खुलासा किया।

बिलासपुर कोनी हत्या मामले में आगे क्या कार्रवाई हो रही है?

बिलासपुर कोनी हत्या मामले में रायपुर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

ताजा खबर