Reported By: Vijendra Pandey
,Jabalpur News/Image Source: IBC24
जबलपुर: Jabalpur News: शहर में बीते 17 जुलाई की रात हुए चाकूबाजी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता मानव घनघोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरोपी एलएलबी की परीक्षा देकर जीएस कॉलेज से बाहर निकला। पुलिस की इस कार्रवाई का वकीलों ने विरोध किया और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
Jabalpur News: जानकारी के अनुसार 17 जुलाई की रात दीनदयाल चौक आईएसबीटी के पास गौरव बाजपेयी नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस जांच में पता चला कि यह वारदात पुराने आपसी विवाद को लेकर हुई थी जिसमें कुल पांच लोगों ने मिलकर गौरव के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला किया।
Read More : किरायेदार ने मकान मालकिन और बेटी का अश्लील वीडियो किया वायरल, ऐसे हुआ खुलासा की जानकर पुलिस भी रह गई दंग
Jabalpur News: मामले में नामजद आरोपियों में से एक मानव घनघोरिया फरार चल रहा था। सोमवार को जैसे ही वह जीएस कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा देकर बाहर निकला मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील कॉलेज पहुंच गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई। वकीलों ने आरोप लगाया कि परीक्षा समाप्त होते ही इस तरह सार्वजनिक रूप से गिरफ्तारी करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए सही प्रक्रिया और समय का ध्यान रखा जाना चाहिए था।