Man of the Match Desi Murga / Image Source: x
देवरिया: Man of the Match Desi Murga उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा क्षेत्र में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अनोखे पुरस्कार के कारण चर्चा में है। यहां ‘मैन ऑफ द मैच’ को अवॉर्ड के रूप में देसी मुर्गा दिया गया। इस अनोखे इनाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देवरिया के पथरदेवा क्षेत्र का है। यहां आयोजित क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी या चेक देने के बजाय देसी मुर्गा पुरस्कार स्वरूप दिया गया। जैसे ही विजेता खिलाड़ी को यह इनाम मिला, मैदान में मौजूद दर्शक और खिलाड़ी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा मैदान ठहाकों से गूंज उठा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
UP के देवरिया जिला के पथरदेवा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ,
मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ी को ईनाम में ज़िंदा मुर्गा दिया गया है,
वो भी शुद्ध देसी मुर्गा,India is not for beginners, pic.twitter.com/Ys2M3DOvRj
— Prakash Yadav Pk (@prakshydv04) February 10, 2026
इस अनोखे पुरस्कार से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मुर्गा भी इतना फुर्तीला और ताजा था कि उसे हाथ में थामते ही खिलाड़ी खुद अपनी मुस्कान नहीं रोक सका। हर कोई इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए दौड़ पड़ा। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसे Deoria cricket tournament, desi murga viral video और man of the match prize जैसे कीवर्ड्स के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह खेल को यादगार बनाने की एक कोशिश थी। उनका मानना है कि ग्रामीण खेलों में स्थानीय संस्कृति की झलक होनी चाहिए, और इस ‘देसी’ पुरस्कार ने न सिर्फ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।