मुंबई, 11 फरवरी (भाषा) शेरफेन रदरफोर्ड के 42 गेंद में नाबाद 76 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में बुधवार को छह विकेट पर 196 रन बनाये ।
एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर दसवें ओवर में चार विकेट पर 77 रन था । इसके बाद रदरफोर्ड ने रोवमैन पावेल और जैसन होल्डर के साथ साझेदारियां करके टीम को अच्छा स्कोर दिया ।
इंग्लैंड के लिये जैमी ओवरटन और आदिल रशीद ने दो दो विकेट लिये ।
भाषा मोना
मोना