Police Couple Viral MMS Video/ Image Credit: IBC24 file image
Police Couple Viral MMS Video: बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही (Police Couple Viral MMS Video) पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे जिले में चर्चा होने लगी।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल पुलिस की वर्दी (Police Couple Viral MMS Video) में दिखाई दे रही है। इस बात को लेकर पुलिस अनुशासन और मर्यादा पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने संज्ञान लिया। शुरुआती जांच के बाद एसपी झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। एसपी अभिषेक झा ने इस पूरे मामले की गहन जांच के आदेश भी जारी किए हैं। जांच में यह देखा (Police Couple Viral MMS Video) जाएगा कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा।
वायरल वीडियो मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, विभाग में अनुशासन सबसे ऊपर है और इस तरह की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता और उसके वायरल होने के स्रोत की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर पुलिसकर्मियों के आचरण और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर (Police Couple Viral MMS Video) सवाल खड़े कर रही है। उच्च अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-