Jabalpur Shiv Mandir News : अब नहीं मिलेगी समाज में पनाह! मंदिर में पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ एकजुट हुआ मुस्लिम समुदाय, पुलिस से की यह अपील

जबलपुर में शिव मंदिर के चबूतरे पर पेशाब करने के मामले में आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। मुस्लिम समुदाय ने ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया।

Jabalpur Shiv Mandir News : अब नहीं मिलेगी समाज में पनाह! मंदिर में  पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ एकजुट हुआ मुस्लिम समुदाय, पुलिस से की यह अपील

Jabalpur Shiv Mandir News / Image Source : file

Modified Date: February 11, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: February 11, 2026 11:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर के शिव मंदिर में आरोपी रिजवान खान ने चबूतरे पर पेशाब किया।
  • मुस्लिम समुदाय ने आरोपी के खिलाफ ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
  • आरोपी को गिरफ्तार कर समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।

जबलपुर: Jabalpur Shiv Mandir News मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शिव मंदिर के चबूतरे पर पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस कृत्य के बाद आरोपी के विरोध में अब स्वयं मुस्लिम समुदाय भी मैदान में उतर आया है। समुदाय के लोगों ने गढ़ा थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपी रिजवान खान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। समाज के लोगों ने आरोपी का सामाजिक बहिष्कार भी कर दिया है। पुलिस ने आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

सामाजिक बहिष्कार और कड़ी निंदा

दरअसल, आरोपी रिजवान खान ने शिव मंदिर के चबूतरे पर पेशाब किया था। इसके बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।  Shiv Mandir Desecration इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भी आरोपी के खिलाफ सामने आए और उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। समुदाय के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, एक प्राचीन शिव मंदिर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पेशाब कर दिया था। इसके बाद सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.